Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogअपराध पर प्रहार: गाजीपुर पुलिस का विशेष अभियान, 32 इनामी बदमाशों की...

अपराध पर प्रहार: गाजीपुर पुलिस का विशेष अभियान, 32 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को सख्त रणनीति

विशेष संवाददाता
गाजीपुर, दिनांक 03.03.2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, प्रत्येक इनामी अपराधी की गतिविधियों, सहयोगियों और संभावित शरणदाताओं की विस्तृत “जन्म कुंडली” भी तैयार की जा रही है, ताकि उनके पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
स्वाट/सर्विलांस टीम भी सक्रिय
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वाट और सर्विलांस के दक्ष कर्मियों को भी लगाया गया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराधी चाहे जहां भी छिपे हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे।
जनमानस से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इन इनामी अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
32 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम
जनपद गाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के कुल 32 अपराधियों पर ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित है। इनमें कासिमाबाद, सैदपुर, करण्डा, नन्दगंज, नोनहरा, खानपुर, करीमुद्दीनपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों के वांछित अपराधी शामिल हैं।
इनमें IS-191 गैंग से जुड़ा अपराधी रेयाज अहमद अंसारी समेत कई कुख्यात आरोपी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कानून का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत है। प्रशासन का कहना है कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। सहयोगियों एवं शरण देने वालों के विरुद्ध भी कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गाजीपुर पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments