Friday, March 6, 2026
HomeBlogमऊ में संदिग्ध हालात में युवती ने खाया ज़हर, हालत गंभीर

मऊ में संदिग्ध हालात में युवती ने खाया ज़हर, हालत गंभीर

अमित चौबे जिला संवाददाता

मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अचार गांव में सोमवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान चंदा पुत्री बालकृष्ण, निवासी अचार गांव, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे चंदा ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

युवती की बड़ी बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार में किसी बात को लेकर भाई ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद से चंदा काफी परेशान रहने लगी थी और उसने घर के काम-काज, यहां तक कि खाना बनाना भी छोड़ दिया था। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है..!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments