Thursday, November 19, 2026
HomeBlogरात जेसीबी से जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डायल 112...

रात जेसीबी से जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डायल 112 और उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

सुजीत सिंह संवाददाता

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेवरिया गांव में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि छठ महापर्व की रात विपक्षी पक्ष के लोगों ने बिना किसी आधिकारिक सूचना और सक्षम अधिकारी के आदेश के जेसीबी मशीन लगाकर देवेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय रामदरश सिंह यादव की जमीन पर खुदाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उनकी भूमि पर जबरन अतिक्रमण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में पीड़ित देवेंद्र यादव ने बताया कि उनकी जमीन के समस्त वैध कागजात उपलब्ध हैं। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के लोग मनमाने तरीके से जेसीबी लगाकर भूमि पर कब्जा करने में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो उन्हें किसी प्रकार की पूर्व सूचना दी गई और न ही जमीन पर खुदाई अथवा कब्जे के संबंध में किसी सक्षम अधिकारी का आदेश दिखाया गया।

पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही डायल 112 पर पुलिस से भी शिकायत की। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके की जांच कराने, अवैध कब्जे के प्रयास पर रोक लगाने तथा अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है जल्द जांच करा क़र कार्रवाई कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments