राहुल यादव वाराणसी
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सोमवार को प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में चल रही एसआइटी जांच की समीक्षा की।
उन्हें बताया गया कि कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक दो गोदामों का राजफाश कर 1 लाख 19 हजार 700 शीशियां बरामद किया है।
बरामद कफ सीरप की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 63 लाख आंकी गई। तस्करी से जुड़े 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया करने संग उनके 65 बैंक खातों को फ्रीज कर कुल 5.7 करोड़ की धनराशि रोकी गई है।
सरगना व उसके करीबियों की आठ अचल संपत्ति कुर्क की गई, जिसका मूल्य 30 करोड़ 47 लाख है। जांच में यह भी सामने आया कि 71 बैच के कफ सिरप की अन्तर्राष्ट्रीय तस्करी पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश की जा रही थी।
एनसीबी, बीएसएफ के अलावा कई एजेंसियों 71 बैच के कफ सीरप को पकड़ा है। दो मुख्य अभियुक्तों आकाश पाठक (अब गिरफ्तार) एवं शुभम जायसवाल के विरुद्ध ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस 28 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 40 आरोपितों को लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरि मीणा, डीसीपी गौरव बंसवाल, डीसीपी क्राइम सरवणन टी आदि उपस्थित रहे।
