Thursday, November 19, 2026
Homepolice newsसिंदुरिया में अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस की नजर क्यों नहीं

सिंदुरिया में अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस की नजर क्यों नहीं

गली-मोहल्लों और चौराहों पर धड़ल्ले से बिक रही आतिशबाजी सामग्री, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां

बिना अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा इंतजामों के कारोबार, हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार?

सिंदुरिया/महराजगंज। दीपावली के प्रकाशोत्सव पर जहां जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस अवैध रूप से भंडारित पटाखों और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं सिंदुरिया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध पटाखों का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। क्षेत्र की गलियों और प्रमुख चौराहों पर खुलेआम आतिशबाजी सामग्री की बिक्री होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि कई स्थानों पर पटाखों की बिक्री के दौरान न तो अग्निशमन यंत्र दिखाई दे रहे हैं और न ही आग लगने की स्थिति में बचाव के पर्याप्त इंतजाम नजर आ रहे हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
सूत्रों के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बेचने के लिए कुल 26 लोगों को अनुमति दी गई है। इनमें मिठौरा में एक लाइसेंसी दुकान भी शामिल बताई जा रही है। सिंदुरिया नहर पटरी पर चंद्रभान पुत्र लालसा, लालबाबू पुत्र रामकिशन, सूरज पटवा पुत्र सुरेश पटवा, मोहन पटवा, राम कृपाल, आदित्य कुमार गुप्ता पुत्र विजेंद्र, वेद कुमार पुत्र शंभू और सजनलाल पटवा पुत्र राम कृपाल सहित सात लोगों ने अनुमति प्राप्त की है।
इसी तरह झनझनपुर में पवन कुमार गुप्ता निवासी डरता, रंजीत गुप्ता निवासी झनझनपुर और कुंज बिहारी निवासी बैजनाथपुर को अनुमति मिली है। वहीं बलुई धूस में बृजेश पुत्र सुरेंद्र निवासी बोरिया बाबू तथा चंद्र किशोर पुत्र लालसा निवासी पकड़िया बुजुर्ग को पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है।
सवाल यह है कि जब बिक्री के लिए निर्धारित संख्या में ही अनुमति जारी की गई है तो क्षेत्र में अन्य स्थानों पर कथित रूप से पटाखों की बिक्री कैसे हो रही है? क्या पुलिस और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
दीपावली जैसे पर्व पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रशासन को केवल लाइसेंस जारी करने तक सीमित रहने के बजाय बिक्री स्थलों का भौतिक सत्यापन कराना चाहिए। साथ ही अवैध बिक्री और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि यदि सिंदुरिया क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के दौरान कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments