Thursday, November 19, 2026
HomeBlogमलिन बस्ती के बच्चों संग थानाध्यक्ष ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियों की...

मलिन बस्ती के बच्चों संग थानाध्यक्ष ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियों की सौगात

रमेश प्रसाद सोनी ब्यूरो चीफ

मिष्ठान, मोमबत्ती और जरूरी सामान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे; थानाध्यक्ष ने दिया खुशियों और भाईचारे का संदेश

दुल्लहपुर, गाजीपुर। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का भी संदेश देता है। इसी मानवीय भावना को साकार करते हुए दुल्लहपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने ग्राम बखरा की मलिन बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बस्ती के लोगों को मिष्ठान, मोमबत्तियां सहित अन्य जरूरी सामान वितरित किए।

थानाध्यक्ष को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खुशियों, प्रेम और आपसी सौहार्द का पर्व है। त्योहार की रोशनी हर घर तक पहुंचनी चाहिए और समाज का कोई भी व्यक्ति खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के प्रकाश से सदैव जगमगाता रहे।

थानाध्यक्ष की इस आत्मीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments