इकरामूल हक संवाददाता
शादियाबाद (गाजीपुर)।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के खेताबपुर गांव में पुरानी भूमि रंजिश को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह अपनी बच्ची के साथ रास्ते से होकर दूसरे घर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से अरुण सिंह और उनकी बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे अरुण सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया।
इस संबंध में अरुण सिंह ने शादियाबाद थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले में थाना अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी भूमि रंजिश में पिता-पुत्री पर हमला, अरुण सिंह घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
