Thursday, November 19, 2026
HomeBlogएयर शो में शामिल हुए प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल, प्रधानमंत्री के स्वागत...

एयर शो में शामिल हुए प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल, प्रधानमंत्री के स्वागत का मिला अवसर

जखनिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्रीमहंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल को वाराणसी में आयोजित एयर शो में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया।

प्रो. जायसवाल ने 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर खोचवां हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल के साथ उनके स्वागत में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया।

उन्होंने वाराणसी से गाजीपुर तक आयोजित एयर शो की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन पूर्वांचल के विकास, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला है। ऐसे आयोजन विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के साथ ही क्षेत्र की उपलब्धियों को व्यापक पहचान दिलाते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयास विकास की नई राह प्रशस्त कर रहे हैं। यह अवसर उनके लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।प्रो. (सीएमए) बृजेश कुमार जायसवाल** ने इस अनुभव को क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments