सलोन रायबरेली।न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन चल रहा है ।इसी क्रम में न्याय पंचायत सलोंनं देहात की खेलकूद प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम में जबकि न्याय पंचायत पारी की खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय तिवारीपुर में आयोजित हुई। मिनी स्टेडियम में सेवानिवृत्त शिक्षा संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने 100 मीटर की बालक/ बालिका को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि पारी न्याय पंचायत में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋचा सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रहीl मोहम्मद इस्माइल खान ने मिनी स्टेडियम में कहा खेल से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं , जिस प्रकार दीपक में तेल डालने से उसकी लौ बढ़ती है ठीक उसी प्रकार पढ़ाई के साथ-साथ खेल से बच्चों का मानसिक विकास संभव है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री राम जी सरोज, शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, अनिल कुमार, जमुना प्रसाद, सुरेंद्र कुमार आदि शिक्षकों ने विशेष सहयोग कर कार्यक्रम को संपन्न कराया ।
कंपोजिट विद्यालय तिवारीपुर न्याय पंचायत पारी की खेलकूद प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने उद्घाटन अवसर पर कहा की सरकार ने समस्त विद्यालयों में खेल उपकरण देकर पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की खेल में प्रतिभाएं निखारने का संकल्प लिया है। खेल में अपनी प्रतिभाएं देने वाले बच्चे बधाई के पात्र हैं। आगे चलकर यही बच्चे खेल में बेसिक शिक्षा नाम रोशन करेंगे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर 400 मी बालक बालिका दौड़ के साथ-साथ कबड्डी खो लंबी कूद ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस अवसर पर विवेक सिंह एआरपी, अजय कुमार, अशोक कुमार ,मोहम्मद वसीम, अंजलि कनौजिया, सुनील कुमार, अनुराग यादव ,वेद प्रकाश, संदीप कुमार हेडमास्टर राकेश कुमार मौजूद रहे।
100 मीटर बालिका वर्ग में नैना प्रथम, कबड्डी में टीम तिवारीपुर प्रथम, गोवा बाजार द्वितीय, जूनियर वर्ग में प्रथम तिवारीपुर तथा द्वितीय टिकरिया रही।
खेल कूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
