Monday, October 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारगन्ना किसान अचल मिश्रा का बढ़ेगा मान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी सम्मानित

गन्ना किसान अचल मिश्रा का बढ़ेगा मान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी सम्मानित

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के 91वें स्थापना दिवस समारोह में मिलेगा सम्मान, जिले के लिए गौरव का अवसर

समाचार भारत,ब्यूरो
हरेन्द्र प्रताप सिंह

बिजुआ खीरी। खेतों में मेहनत, कृषि के प्रति समर्पण और गन्ना खेती के क्षेत्र में योगदान की पहचान अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाई देगी। लखीमपुर खीरी के प्रगतिशील गन्ना किसान अचल मिश्रा को 15 अक्टूबर 2026 को कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के 91वें स्थापना दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। यह उपलब्धि न केवल अचल मिश्रा, बल्कि पूरे जनपद व बिजुआ ब्लॉक के किसान समुदाय के लिए गौरव का क्षण होगी।

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में आयोजित इस समारोह में गन्ना उद्योग, कृषि विकास और चीनी उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के शर्करा उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्थापना दिवस समारोह के साथ सीपीसीबी 2.0 चार्टर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

गन्ना उत्पादन उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। लाखों किसानों की आजीविका इस फसल से जुड़ी है। ऐसे में गन्ना खेती के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करना कृषि जगत के लिए उत्साहवर्धक कदम है। अचल मिश्रा को मिलने वाला सम्मान जिले के किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान दिलाने का अवसर बनेगा।

राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान के मंच पर सम्मानित होना किसी भी किसान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे दूसरे किसानों को भी उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने, उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की प्रेरणा मिल सकती है।

अचल मिश्रा का सम्मान लखीमपुर खीरी के लिए गौरव का विषय है। यह अवसर जिले के कृषि समुदाय को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ गन्ना खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों का उत्साह बढ़ाने वाला साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments