Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सीएम क्रेडिट कैम्प का सफल...

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सीएम क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन।

मो० सादिक तहसील प्रभारी

संभल।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद संभल में सी०एम० क्रेडिट कैम्प का आयोजन दिनांक 23 सितंबर, 2026 को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सम्भल के जिलाधिकारी सम्भल के निर्देशानुसार मीटिंग हॉल में किया गया। क्रेडिट कैम्प में ललित राय, जिला अग्रणी प्रबन्धक मुकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग,नवीन सिंह सी०एम० युवा फैलो, तारिक हुसैन, सी०एम० युवा फैलो एवं शाखा प्रबन्धक आदि उपस्थित रहें। सी०एम० क्रेडिट कैम्प का मुख्य उद्देश्य आवेदकों के आवेदन पत्रों में पायी गयी त्रुटियों का निस्तारण कराना,दस्तावेजों में कमी को पूर्ण कराते हुए आवेदन पत्रों पर एक ही स्थान पर बैंकों एवं विभाग के सहयोग से ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही कराना था, जिससे आवेदकों को बैंकों एवं विभाग के चक्कर न काटने पड़े। इस प्रकार आज इस क्रेडिट कैम्प में 42 आवेदक उपस्थित हुए, जिनका शासन एवं जिलाधिकारी,सम्भल की मंशानुरूप समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही की गयी। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा सी०एम० क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। युवाओं को स्वरोजगार करने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ साथ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवष्यक जानकारी एवं मार्गदर्षन उपलब्ध कराया गया। कैंप में मुकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग एवं ललित राय,जिला अग्रणी प्रबन्धक ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रषासन और बैंकिंग संस्थान उनके उद्यमों को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments