Thursday, September 24, 2026
Homepolice newsचिमयावली में डूबे रामजीमल का शव 15 घंटे बाद बरामद

चिमयावली में डूबे रामजीमल का शव 15 घंटे बाद बरामद

समाचार भारत मंडल क्रीम रिपोर्टर अरशद खान

उत्तर प्रदेश के जिला संभल, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के गाँव चिमियावली में कल 22 सितंबर को शाम करीब 5 बजे रामजीमल (38) पुत्र वीर सिंह अपने खेत पर गया था। जंगल से वापस आते समय गर्मी लगने पर वह तालाब में कपड़े उतार कर नहाने लगा। तालाब ज्यादा गहरा होने की वजह से वह गहराई की तरफ चला गया और डूब गया।

सूचना पर सदर कोतवाल, तहसीलदार और लेखपाल/पटवारी मौके पर पहुंचे। सर्च ऑपरेशन करीब 15 घंटे चला।

आज 23 सितंबर सुबह करीब 9 बजे गाँव के गोताखोरों के सहयोग और NDRF की नाव चलाने के बाद उसी तालाब में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामजीमल के परिवार में पत्नी पूनम और 3 बच्चे भूमेश, हर्ष, मनोरामा हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, घर पर झोपड़ी पड़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments