Wednesday, September 23, 2026
Homeghazipurविपक्ष नें बेरोजगार दिवस जूता पॉलिश कर जताया विरोध

विपक्ष नें बेरोजगार दिवस जूता पॉलिश कर जताया विरोध

शैलेन्द्र यादव संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर गुरुवार को दुल्लहपुर बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “डिग्री हाथ में, रोजगार कहाँ? युवाओं को भाषण नहीं, रोजगार चाहिए” जैसे नारों के साथ बेरोजगार दिवस मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जावेद आलम जिम्मी, प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत जखनियां एवं प्रदेश सह सचिव युवा कांग्रेस, पूर्वी उत्तर प्रदेश ने किया। इस दौरान आम जनता के जूते पॉलिश कर बेरोजगारी के मुद्दे की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हर शिक्षित युवा को रोजगार का अवसर दिया जाए और सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती तत्काल शुरू की जाए। भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर समय से जारी करने, परीक्षाएं निर्धारित समय पर कराने तथा पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अनावश्यक देरी रोककर समयबद्ध नियुक्तियां की जाएं। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए सम्मानजनक बेरोजगारी भत्ता या आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस राममिलन चौहान, महासचिव सुफियान शाह, उज्जवल राजा, पंकज यादव, आदर्श गौतम, अमन चौहान, विक्रांत चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments