Tuesday, September 22, 2026
Homeghazipurप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने की दीर्घायु की...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने की दीर्घायु की कामना, शिव मंदिर में किया पूजन

सुजीत सिंह संवाददाता

जखनियां (गाजीपुर):

​भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

​कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक के 25 वर्षों के अपने सेवा काल में उन्होंने भारत को विश्व पटल पर अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने का अथक प्रयास किया है। उन्हीं के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है कि आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी देश के हर नागरिक के दिल में बसते हैं।

​मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने बताया कि शाम के समय हर बूथ पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा “आशीर्वाद का दीया” जलाकर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की कामना की गई। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर काम कर रहा है।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, राजेश जायसवाल, चंद्रभान राजभर, वरुण पांडेय, धर्मेंद्र, नलनिश, दिनेश, पंकज, अजय, मनोज और मुकेश सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments