Home Blog खाकी का बड़ा फेरबदल: SP ईरज राजा का चला ‘तबादला एक्सप्रेस’, कई...

खाकी का बड़ा फेरबदल: SP ईरज राजा का चला ‘तबादला एक्सप्रेस’, कई थाना प्रभारी इधर से उधर

0
9

सुजीत सिंह संवाददाता
गाजीपुर:
जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी की ‘तबादला एक्सप्रेस’ ने कई निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है।
किसको कहां मिली जिम्मेदारी:
राजू दिवाकर: प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर से स्थानांतरित कर शादियाबाद का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
अमित कुमार मिश्रा: प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सैदपुर थाने की कमान दी गई।
धर्मदास सिद्धार्थ: पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक को रेवतीपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया।
सचिन सिंह (उ.नि.): हंसराजपुर चौकी प्रभारी से पदोन्नत कर बरेसर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया।
इन्हें भेजा गया पुलिस लाइन:
वागीश विक्रम सिंह (उ.नि.): थानाध्यक्ष बरेसर को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध किया गया।
राम सज्जन: सैदपुर के प्रभारी निरीक्षक को भी थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के इस सख्त कदम से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here