संवाददाता – नरेन्द्र राय
भांवरकोल, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्याम सिंह और पुलिस टीम ने रविवार, 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर सलारपुर चट्टी से आरोपी को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर राजभर (19) , थाना नरही, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भांवरकोल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 181/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक श्याम सिंह, कांस्टेबल शिवकुमार पाल और कांस्टेबल शैलेन्द्र शामिल रहे।
