Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारगांवों में सजेगी डिजिटल शिक्षा की नई पाठशाला, हाईटेक होंगे ग्रामीण क्षेत्र...

गांवों में सजेगी डिजिटल शिक्षा की नई पाठशाला, हाईटेक होंगे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे

सत्येंद्र विश्वकर्मा संवाददाता
मीरजापुर (पड़री)। विकास खण्ड पहाड़ी की 46 ग्राम सभाओं में से दर्जनभर ग्राम सभाओं में तैयार की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी एवं पठन-पाठन कक्ष ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई राह खोलेंगे। इनके पूर्ण होने के बाद गांवों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा एवं विषयवार पाठ्य सामग्री के साथ कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न शैक्षिक जानकारियां उपलब्ध होंगी।
खण्ड विकास अधिकारी मुनेश सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा के लिए गांव से बाहर न जाना पड़े। उन्हें पंचायत स्तर पर ही बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए।
एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरियों के निर्माण एवं संचालन की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंचायत भवनों से ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, उसी प्रकार डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को गांव में ही आधुनिक शिक्षा उपलब्ध होगी।

लाइब्रेरी में पढ़ते बच्चे!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments