Tuesday, September 22, 2026
Homepolice newsचंद्रशेखर आजाद से बदसलूकी के विरोध में गरजे कार्यकर्ता, जखनिया में निकाला...

चंद्रशेखर आजाद से बदसलूकी के विरोध में गरजे कार्यकर्ता, जखनिया में निकाला जोरदार जुलूस, सौंपा ज्ञापन

सुजीत सिंह संवाददाता

ज़खनिया (गाजीपुर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जखनिया बाजार में प्रदेश अध्यक्ष विनय सागर के नेतृत्व में जोरदार जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार बौद्ध के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस शाम चार बजे बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। शाम करीब छह बजे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को सौंपा।संगठन के
प्रदेश अध्यक्ष विनय सागर ने कहा कि दो दिन पूर्व गोंडा जिले में विनय निषाद की हत्या के बाद आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रमुख एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद परिवार से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकते हुए रूट डायवर्ट कर दिया। दूसरे रास्ते से जाने के दौरान कथित तौर पर अराजक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला किया और पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई।
कार्यकर्ताओं ने मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तथा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी द्वारा जखनिया में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष गोरखनाथ बौद्ध, विकास राव, इंजीनियर विजय कुमार, राहुल प्रधान, मानव राजभर, भीम कुमार, मनोज गौतम, दीपक राव, अनिल बौद्ध, चंदन बौद्ध, विनोद बौद्ध, प्रिंस जाटव, एडवोकेट हरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments