Wednesday, September 23, 2026
HomeBlogआवारा पशु को बचाने में बोल्डर लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा

आवारा पशु को बचाने में बोल्डर लदा ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा

नन्दलाल उर्फ़ सर्वेश संवाददाता

मरदह (गाज़ीपुर)। गोपालपुर हाईवे पर सड़क पर अचानक आए एक आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बोल्डर लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोपालपुर ग्राम प्रधान पवन यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर छुट्टा पशुओं की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन सड़कों पर घूमते पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर आवारा पशुओं पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments