Wednesday, September 23, 2026
HomeBlogओवरब्रिज निर्माण के सर्वे से व्यापारियों में खलबली, ओबर ब्रिज निर्माण के...

ओवरब्रिज निर्माण के सर्वे से व्यापारियों में खलबली, ओबर ब्रिज निर्माण के विरोध को लेकर रणनीति तैयार

दुल्लहपुर में ओवरब्रिज निर्माण के सर्वे से व्यापारियों में खलबली, ओबर ब्रिज निर्माण के विरोध को लेकर रणनीति तैयार

​11 नंबर रेल क्रॉसिंग पर सर्वे से पूरा बाजार उजड़ने का मंडराया खतरा

​व्यापारियों की बैठक में निर्णय: एमएलसी, राज्यसभा सांसद व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे उद्यमी

समाचार भारत
शैलेंद्र यादव /चंदन वर्मा संवाददाता
​दुल्लहपुर (गाजीपुर)। गाजीपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुल्लहपुर बाजार की 11 नंबर बंद रेल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के सर्वे की खबर सामने आते ही स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। बाजार के बीचों-बीच ओवरब्रिज बनने से पूरे व्यापार के उजड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर देर रात उद्योग व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों की एक आपात बैठक आयोजित की गई।
​बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर ओवरब्रिज निर्माण का विरोध करने और इसे बाजार के बजाय बाईपास अथवा किसी अन्य स्थान से बनवाने की मांग उठाने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि मुख्य बाजार से ओवरब्रिज बनता है, तो दशकों से स्थापित दुकानें और व्यवसाय पूरी तरह नष्ट हो जाएंगे, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।
​जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई है। इसके तहत एमएलसी विशाल सिंह चंचल, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा जाएगा।
​बैठक के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, सुरेश साहू, अजय साहू, डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव, अजय विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, संतोष वर्मा और अशोक वर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा दीपक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments