शैलेंद्र यादव संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)।
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव उर्फ़ मुस्तफाबाद गांव निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी–समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने ग्रामीण अंचलों के बच्चों के बीच कॉपी, पेन एवं डायरी का वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई।
समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी द्वारा जफरपुर डिहिया मदरसा, बाबा देवनंदन दास स्कूल जमसडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना बताया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निजामुद्दीन सिद्दीकी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। ग्रामीण अंचलों में बच्चों को कॉपी–पेन देकर वे न केवल उनकी पढ़ाई में सहायक बन रहे हैं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी मजबूत कर रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
इस अवसर पर सामाजिक न्यायिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल अत्यंत सराहनीय है। बच्चों को कॉपी और पेन वितरित कर समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी ने शिक्षा जगत में चार चांद लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजन, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने समाजसेवी के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
शिक्षा की अलख में चार चांद लगा रहे समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी, 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों को बांटी कॉपी–पेन व डायरी
Recent Comments
on Hello world!
