खास खबर
27 दिन में ₹1.14 लाख महंगी हुई; सोना ₹5 हजार महंगा, ₹1.59 लाख पर पहुंचा
चांदी-सोने के दाम आज (27 जनवरी) अब तक के अपने सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 26,859 रुपए बढ़कर 3,44,564 रुपए पर पहुंच गई है।
“सुबह कारोबार खुलने पर इसका दाम 3,42,507 रुपए पर था। इससे पहले इसकी कीमत 3,17,705 रुपए किलो थी। इस साल अब तक सिर्फ 27 दिनों में ही ये 1.14 लाख रुपए महंगी हो चुकी है।
वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज कारोबार बंद होने पर 4,591 रुपए बढ़कर 1,58,901 रुपए पर पहुंच गया है। सुबह इसका दाम 1,59,027 रुपए पर था। इससे पहले सोने का भाव 23 जनवरी को 1,54,310 रुपए/10g था।
