एसीपी का लाभ दिए जाने, साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात महिला, दिव्यांग, पति–पत्नी एवं गंभीर रूप से बीमार सफाई….
गाजीपुर। आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित वार्ता के क्रम में सफाई कर्मचारी संघ, गाजीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर, रमेश चंद्र उपाध्याय से मिला। इस दौरान संघ की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से सफाई कर्मचारी साथियों से प्लास्टिक न बिनवाने, एसीपी से वंचित सफाई कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिए जाने, साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात महिला, दिव्यांग, पति–पत्नी एवं गंभीर रूप से बीमार सफाई कर्मचारियों को उनके निवास स्थल से 10 किलोमीटर की परिधि में तैनाती दिए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा अन्य ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान का भी अनुरोध किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी मांगों के निराकरण के संबंध में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रोशन लाल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिन्द उर्फ गुड्डू, जिला संगठन मंत्री इम्तियाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश शर्मा, वरिष्ठ साथी एवं पूर्व ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनिहारी गजेंद्र बिन्द, शोभनाथ यादव, शैलेंद्र कुमार, उमेश कुमार, गोपाल राम सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारी संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी से की वार्ता, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
