Friday, March 6, 2026
HomeghazipurCSC केंद्रों का वेरिफिकेशन, डिस्ट्रिक मैनेजर व डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर ने किया निरीक्षण

CSC केंद्रों का वेरिफिकेशन, डिस्ट्रिक मैनेजर व डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर ने किया निरीक्षण

शैलेन्द्र यादव
दुल्लहपुर गाजीपुर।जलालाबाद में CSC केंद्रों का वेरिफिकेशन, डिस्ट्रिक मैनेजर व डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर ने किया निरीक्षण
जलालाबाद। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) वेरिफिकेशन को लेकर आज जलालाबाद क्षेत्र में विभिन्न CSC केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक मैनेजर शिवानंद उपाध्याय एवं डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर विकास कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और VLE सेंटरों के कार्यों की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान कई VLE सेंटरों का सत्यापन किया गया, जिनमें शैलेन्द्र यादव, पंकज राजभर, दिलीप कुमार एवं चन्दन कुमार वर्मा के CSC सेंटर प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी सेंटर संचालकों से उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं, कार्यप्रणाली, दस्तावेज़ों की स्थिति तथा आम जनता को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर डिस्ट्रिक मैनेजर शिवानंद उपाध्याय ने कहा कि CSC केंद्र ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेंटर संचालक समय पर सेवाएं उपलब्ध कराएं और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, साथ ही नियमों के पालन, रिकॉर्ड संधारण, व्यवहार कुशलता और सेवा शुल्क की पारदर्शिता को लेकर बहुत से अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।
वहीं डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर विकास कुमार ने सभी VLE सेंटर संचालकों को पारदर्शिता बनाए रखने, रिकॉर्ड अपडेट रखने तथा सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार कार्य करने वाले सेंटरों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments