Wednesday, July 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारचाइनीज मांझे पर रोकथाम को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाइनीज मांझे पर रोकथाम को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समाचार भारत मो० इशरत

संभल/ आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार कमर पैलेस बदायूं दरवाजा सम्भल में चाइनीज मांझे के व्यापार एवं उपयोग की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को चाइनीज मांझे के व्यापार एवं उपयोग से उत्पन्न होने वाले गंभीर दुष्परिणामों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों एवं वन्यजीवों के लिए घातक है बल्कि दोपहिया वाहन चालकों राहगीरों तथा आम नागरिकों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई बैठक में चाइनीज मांझे की खरीद बिक्री भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों से व्यापारियों को अवगत कराया गया। उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि वे स्वयं चाइनीज मांझे का व्यापार पूर्णतः बंद रखें तथा अन्य व्यापारियों एवं आमजन को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दें कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने विभाग की इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा चाइनीज मांझे के व्यापार एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया कार्यक्रम में जनपद सम्भल के प्रतिष्ठित व्यापारी कमल कौशल वार्ष्णेय नाजिम सैफी गौरी शंकर हाजी एहतेशाम मोहतासिम राजा अतीक अहमद सहित अन्य व्यापारीगण व कर अधिवक्ता अकरम शोएब वस्ती के.पी. सिंह मोहम्मद फैजान एवं हमज़ा एड0 उपस्थित रहे।
राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त (प्रशासन) लल्लन प्रसाद यादव, उपायुक्त धर्मेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त विजय सिंह तथा राज्य कर अधिकारी इन्द्रजीत सिंह, जयप्रकाश एवं ऋषिपाल सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments