समाचार भारत मो० सादिक संवाददाता
संभल हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने एक वृक्ष मां के नाम” लगाने का संकल्प लेकर वृक्षारोपण सप्ताह की शुरुआत बड़े उत्साह और उमंग के साथ की। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन 200 पौधे लगाए जाएंगे चंदौसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महिला मंच की जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि भारत माता की पुकार पर्यावरण बने शानदार को अंगीकार करते हुए हिंदू जागृति मंच का प्रत्येक सदस्य एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगाकर उसकी सुरक्षा और पालन पोषण की जिम्मेदारी लेगा उन्होंने कहा कि मंच न केवल समाज को इसके लिए जागरूक करेगा बल्कि उन्हें पौधे सौंपकर अपनी मां को समर्पित एक वृक्ष लगाने का आग्रह भी करेगा। इसी संकल्प के साथ सप्ताह पर्यंत सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन 200 पौधे लगाए जाएंगे इस अवसर पर वेद प्रकाश चाहल ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। हर्षित शर्मा ने बताया कि वृक्ष और मनुष्य एक दूसरे परस्पर निर्भर हैं। राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश की जन संख्या बढ़ रही है उसी अनुपात में हम सभी को वृक्षारोपण भी बढ़ाना होगा अरविंद शंकर शुक्ला श्रेय अग्रवाल सुमन कुमार वर्मा उमेश सैनी सत्यवीर सिंह दुर्वेश सैनी भरत मिश्रा मान्यता वर्मा अंशिका सैनी सहित अनेक सदस्यों ने अपने हाथ में पौधा लेकर अपनी मां की स्मृति में अथवा उन्हें समर्पित पौधा रोपण करने का संकल्प लिया बैठक की अध्यक्षता अमित कुमार वार्ष्णेय ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।
