Tuesday, July 21, 2026
Homeghazipurशॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर...

शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग, नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख, भागने में महिला का हाथ टुटा

शैलेन्द्र यादव संवाददाता

​दुल्लहपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात करीब 11:00 बजे चरित्रर राम के रिहायशी झोपड़ियों में अचानक शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में कोहराम मच गया। इस घटना में गरीब परिवार की मेहनत की कमाई और आशियाना पल भर में राख हो गया।
​आग बुझाने के प्रयास में महिला हुई घायल
​आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर परिवार और ग्रामीण दहशत में आ गए। चरित्रर राम की पत्नी सुदामी देवी अपनी बच्चों जान बचाने और आग बुझाने की कोशिश में हड़बड़ी के दौरान छत से नीचे गिर गईं, जिससे उनका हाथ टूट गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
​दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की 112 पीआरवी टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।
​लाखों का नुकसान, आशियाना हुआ राख
​पीड़ित चरित्र राम ने बताया कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके जैसे-तैसे अपना आशियाना बनाया था। इस भीषण अग्निकांड में उनकी तीन रिहायशी झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं। उन्होंने बताया कि झोपड़ी के भीतर रखे 30,000 रुपये नगद और घर का जरूरी सामान, अनाज, कपड़े व अन्य कीमती वस्तुएं मिलाकर करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है।

​घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी (SDM) अतुल कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लेखपाल को मुआयना करने के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद और मुआवजे का आश्वासन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments