अरशद
संभल कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्षमता निर्माण ओडीएफ ओडीएफ प्लस ओडीएफ प्लस-प्लस वाटर प्लस पीटीएस सीटीएस आकांक्षी शौचालय यंत्रीकृत कीचड़ निष्कासन व्यवहार परिवर्तन तथा आईईसी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान पंचायती राज एवं नगर निकायों द्वारा जैविक एवं अजैविक कचरे के पृथक्करण एवं निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं की सूची तैयार करने जियो-टैग फोटो के माध्यम से बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान एवं पंजीकरण अपशिष्ट उत्पादकों एवं अन्य हितधारकों के दायित्व, बल्क वेस्ट जनरेटर्स को प्रमाणपत्र जारी करने, लीचेएट उपचार, डम्पसाइट प्रबंधन डम्पसाइट के मानचित्रण एवं आकलन अग्नि रोकथाम एवं प्रबंधन अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं निस्तारण सुविधाओं की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित करने विशेष प्रकोष्ठ के गठन तथा डम्पिंग ग्राउंड की उपयोगिता सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी नियमों एवं विशेष प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की समुचित जानकारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण नियमित समीक्षा तथा जन जागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक बनाया जा सके बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
