Tuesday, July 21, 2026
Homeghazipurगाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान गिरफ्तार,...

गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

भूडकुड़ा गाज़ीपुर सी ओ शुभम वर्मा का बयान

​गाजीपुर: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मुख्तार खान घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​दिनांक 29 जून 2026 को नन्दगंज पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि शातिर अपराधी मुख्तार खान किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेवसा कट से धामूपुर धरवां मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधी ने जान से मारने की नियत से टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
​आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग
​पुलिस टीम ने धैर्य का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली अपराधी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल अपराधी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
​बरामदगी और केस
​गिरफ्तार अपराधी के कब्जे से पुलिस ने:
​01 अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)
​01 अदद जिंदा कारतूस
​01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया है।
​इस मामले में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 210/26, धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
​अपराधों की लंबी फेहरिस्त
​पकड़ा गया अपराधी मुख्तार खान (उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी नोनहरा) कोई मामूली अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ नोनहरा, बिरनो और नन्दगंज थानों में गौतस्करी, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या जैसे संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
​पुलिस टीम की तत्परता
​इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष नन्दगंज अतुल कुमार मिश्र और उप-निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments