Tuesday, July 21, 2026
Homeghazipurमेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित, साइकिल और बैग पाकर खिले चेहरे

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित, साइकिल और बैग पाकर खिले चेहरे

दुल्लहपुर (गाजीपुर): स्थानीय कृष्ण पैलेस में आज ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी सेना’ के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
मेधावियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चौहान ने मेधावी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान संगठन की ओर से 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को रेंजर साइकिलें और 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए।
सम्मानित होने वाले प्रमुख मेधावी छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे:
आस्था चौहान (मऊ): 97.8% (सीबीएसई हाईस्कूल)
प्रिंस चौहान (देवरिया): 96%
चांदनी चौहान (बलिया): 95.35%
खुशी चौहान (धर्मागतपुर): 92%
इसम चौहान (आजमगढ़): 91.7%
अमृता चौहान: 90.5%
बेटी चौहान (महरौर, गाजीपुर): 90.4%
जागृति चौहान: 90.23%
गुलशन चौहान व सत्यम चौहान: 90% (हाईस्कूल)
इनके अलावा प्रिंस, आदित्य, सतीश, आयुष, संतलाल, शिवम, राज, अविनाश, मनीष, संजीत, मुकेश, संदीप, आकाश, विशाल, भास्कर, कृष्णा, उमेश, नवनीत, दीपक, काजल, रानी, रितु, श्वेता और ज्योति सहित कुल 100 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें राष्ट्रीय सलाहकार जयप्रकाश चौहान और विनीत चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव संतराज चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय चौहान, वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष राजन चौहान, अनिकेत चौहान, गाजीपुर जिला अध्यक्ष सुनील चौहान, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष सुनील चौहान, तथा सलाहकार डॉ. परमेश्वर चौहान एवं डॉ. अभिनव चौहान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ और देवरिया सहित प्रदेश के कई जनपदों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments