अयोध्या, 18 जून, 2026: दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के नंबर 1 ब्राण्ड फेनेस्टा ने अयोध्या, उत्तर प्रदेश में अपने पहले शोरूम के लॉन्च के साथ उत्तर-मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। रमेश चन्द्र अग्रवाल द्वारा संचालित यह शोरूम नाका चुंगी, रायबरेली रोड़, लैंसकार्ट के नीचे, अयोध्या, उत्तर प्रदेश- 224001, में स्थित है। जो उभरते रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में विश्वस्तरीय फेनेस्ट्रेशन समाधानों को उपभोक्ताओं के करीब लाने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।नया लॉन्च किया गया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनरों एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले मजबूत और आकर्षक फेनेस्ट्रेशन समाधान चाहते हैं। लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘अयोध्यान सांस्कृतिक एवं विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है, जहां उच्च गुणवत्ता के प्रीमियम बिल्डिंग समाधानों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। रमेश चन्द्र अग्रवाल के साथ साझेदारी में अयोध्या में पहले शोरूम का लॉन्च, उच्च क्षमता वाले क्षेत्रीय बाज़ारों में हमारे फुटप्रिन्ट को बढ़ाने और क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए हमारे आधुनिक प्रोडक्ट्स को और अधिक सुलभ बनाने के प्रयासों को दर्शाता है। यह शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा की व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे रिहायशी एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए सोच-समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।’’
फेनेस्टा ने अयोध्या में पहले शोरूम के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को बनाया सशक्त किया,
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
