Home Blog मौत के पहियों के नीचे ममता का कवच: समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक...

मौत के पहियों के नीचे ममता का कवच: समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक पर आई ट्रेन, बच्चों को सीने से चिपकाकर ट्रैक के बीच लेटी रही मां

0
18

The ramesh
समस्तीपुर (बिहार): बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर मौत और जिंदगी के बीच की जंग में आखिरकार एक माँ की ममता और हौसले की जीत हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे सुरक्षा और मानवीय लापरवाही पर बड़ी बहस छेड़ दी है।
कैसे घटित हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर तीन महिलाएं दो मासूम बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी पर आ गई। ट्रेन को सामने देख महिलाओं के पास सुरक्षित बाहर निकलने का समय नहीं बचा था।
ऐसी विकट परिस्थिति में सूझबूझ दिखाते हुए महिलाएं बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच बनी खाली जगह (मलहरा) में सिमटकर लेट गईं।
ममता की मिसाल: सीने से चिपकाए रखा कलेजे के टुकड़ों को
वीडियो में सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य तब दिखा जब एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दोनों बच्चों को अपने छाती से सटाकर कसकर पकड़ लिया, ताकि ट्रेन की तेज हवा या कंपन से बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे। ऊपर से मौत के पहिए गुजर रहे थे और नीचे एक मां अपने बच्चों के लिए ढाल बनी हुई थी।
बाल-बाल बची जान, एक महिला को आई चोट
गनीमत रही कि ट्रेन गुजरने के बाद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, इस अफरा-तफरी और ट्रेन की चपेट में आने के डर के बीच एक महिला को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन सभी बच्चे और महिलाएं सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने जब यह मंजर देखा तो उनकी सांसें थम गईं।
सराहना के साथ उठ रहे हैं गंभीर सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग मां की बहादुरी और उसके ‘ममता के कवच’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इस घटना ने रेलवे ट्रैक पार करने की जानलेवा लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार के समस्तीपुर की वीडियो बार-बार बचे लोग!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here