Tuesday, July 21, 2026
HomeBlogडीएम अनुपम शुक्ला का महाचौपाल: मंझनपुर कला को मिली विकास की बड़ी...

डीएम अनुपम शुक्ला का महाचौपाल: मंझनपुर कला को मिली विकास की बड़ी सौगात, जन-समस्याओं का ऑन द स्पॉट निस्तारण

गाजीपुर। जखनिया विकासखंड के मंझनपुर कला गांव में आज विकास की एक नई इबारत लिखी गई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक भव्य जन-चौपाल लगाई। इस चौपाल में न सिर्फ ग्राम पंचायत को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली, बल्कि जिलाधिकारी ने खुद जनता के बीच बैठकर हर एक नागरिक से ‘वन टू वन’ सीधा संवाद किया।
मंझनपुर कला को मिलीं ये बड़ी सौगातें:
चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गांव के कायाकल्प के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। इसके तहत गांव को निम्नलिखित उपहार मिले:
नया पंचायत भवन, बारात घर और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण।
मगाई नदी में चेक डैम का निर्माण और अमृत सरोवर का सुंदरीकरण।
विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी की स्थापना और मरम्मत कार्य।
सड़क सुदृढ़ीकरण: चौजा पुल से करंजी हरिहर होते हुए भुडकुंडा तक सड़क का चौड़ीकरण और चक फातमा उर्फ बैरक गांव में सड़क मरम्मत।

​”वीडियो न बनाएं, दिमाग लगाएं” – जब महिलाओं से रूबरू हुए डीएम
​संवाद के दौरान जब महिलाओं ने सामुदायिक शौचालय की मांग की, तो डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हर जरूरतमंद को व्यक्तिगत शौचालय देने का आदेश दिया। इसी बीच, चौपाल में मोबाइल से लगातार वीडियो बना रही महिलाओं को टोकते हुए डीएम ने कहा:
​”मोबाइल से रिकॉर्डिंग न करें, दिमाग लगाएं और अपनी समस्याओं को चौपाल में रखें। आपके हक के लिए आपके जिले का जिलाधिकारी खुद आपके सामने बैठा हुआ है।”
​उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि गांव में तुरंत सर्वे कराकर सभी बेसहारा, विधवा और दिव्यांग जरूरतमंदों को आवास व शौचालय मुहैया कराया जाए। साथ ही, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सीआईएफ (CIF) और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ देने की बात कही।
​शिकायतों पर ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन:
​जिलाधिकारी ने जनता की फरियाद सुनते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों की क्लास लगाई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए:
​बिजली संकट: ग्रामीण की शिकायत पर कि करंजी हरिहर में 25 दिनों से 25 KV का ट्रांसफार्मर जला हुआ है, डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तलब कर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का हुक्म दिया।
​लापता पति की गुहार: गांव की अर्चना सिंह ने रोते हुए बताया कि उनके पति 2018 से लापता हैं और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर डीएम ने तत्काल कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे को कड़ी जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
​गेहूं खरीद में लापरवाही: किसान देवनाथ यादव ने बताया कि 10 दिन पहले ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी मंझनपुर कला केंद्र पर बोरे की कमी का हवाला देकर गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। डीएम ने इसे तुरंत दुरुस्त करने का फरमान सुनाया।
​वृद्धा पेंशन: ग्रामीण वीरेंद्र यति को जल्द से जल्द वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
​जलभराव से मुक्ति: जलजमाव और नाली की समस्या को दूर करने के लिए सोख्ता गड्ढों के निर्माण का आदेश दिया।
​अधिकारियों का रहा भारी जमावड़ा:
​इस ऐतिहासिक चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आलोक प्रसाद, उप जिलाधिकारी (SDO) अतुल कुमार, पीडी दीनदयाल, वीडिओ सुभाष कुमार, डीपीआरओ रमेश चंद उपाध्याय, डीसी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, डीडिओ विनय दुबे, और खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक जैसे रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, संजय सिंह और रिंकू पांडे मौजूद रहे।
​सिद्धपीठ के लिए प्रस्थान:
जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के बाद, शाम ठीक 5:10 बजे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का काफिला प्रसिद्ध हथियाराम सिद्धपीठ मठ के दर्शन के लिए रवाना हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments