सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के आरुष पाठक ने 93.8% अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
नूर सबा आबिद शमीम
समाचार भारत
नंदगंज (गाजीपुर)। आज के दौर में शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार बन चुकी है। मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर विद्यार्थी अपने सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। इसी कड़ी में सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय का कक्षा 12वीं का परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। आरुष पाठक ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कार्तिकेय यादव 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे तथा शिफा सिराज और ऋषभ सिंह ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यम कुमार मिश्रा एवं शैक्षणिक निर्देशिका श्रीमती रीतिमा यादव ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण ही जीवन में सफलता दिलाता है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री गोरखनाथ यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।
