Saturday, April 18, 2026
HomeBlogस्मृतिका में गूंजा शौर्य का इतिहास: लेजर-लाइट शो से जीवंत हुई वीरता...

स्मृतिका में गूंजा शौर्य का इतिहास: लेजर-लाइट शो से जीवंत हुई वीरता की गाथाएं”

संवाददाता रमेश
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय सेना की मध्य कमान के ‘स्मृतिका’ युद्ध स्मारक में शौर्य, श्रद्धा और स्मृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब अत्याधुनिक लेजर, लाइट एवं साउंड शो का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कार्यक्रम में सहभाग कर इसे नई पीढ़ी के लिए समर्पित किया।
यह अत्याधुनिक शो भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास, प्रमुख युद्धों एवं महत्वपूर्ण ऑपरेशनों को जीवंत तरीके से प्रस्तुत करता है। मल्टीमीडिया तकनीक के माध्यम से तैयार इस प्रस्तुति में विशेष रूप से अवध क्षेत्र के परमवीर चक्र विजेताओं की वीरता और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है।
‘स्मृतिका’ युद्ध स्मारक में प्रतिदिन आयोजित होने वाला यह लेजर-लाइट एवं साउंड शो देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ ही नई पीढ़ी को सेना के पराक्रम और त्याग से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत वीरता की कहानियों को भावुकता और गर्व के साथ अनुभव किया।
इस पहल को भारतीय सेना के इतिहास और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह न केवल शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध जगाने का प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments