Saturday, April 18, 2026
HomeBlogतेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत,...

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा”

संवाददाता शैलेन्द्र यादव

केस दर्ज कर शव को पुलिस ने भेजा पीएम

दुल्लहपुर गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के चकमकपुर गांव निवासी
मृतक 39 वर्षीय किसान गोपाल राजभर बीती रात करीब 8 बजे गोपाल राजभर अपने दोस्त सदा गोसाई के साथ बाइक से जलालाबाद से डीजल लेकर घर लौट रहे थे
जैसे ही वे शहीद वीर अब्दुल हमीद लक्ष्मण मार्ग, नेवादशानी के पास पहुंचे
तभी गाजीपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। डीजल भरी डिब्बा फट कर सड़क किनारे बह गया.
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में दुल्लहपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया
जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया
देर रात फातिमा अस्पताल, मऊ पहुंचने पर डॉक्टरों ने गोपाल राजभर को मृत घोषित कर दिया…
जबकि उनके साथी सदा गोसाई का इलाज जारी है.
वहीं रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.
मृतक गोपाल राजभर अपने परिवार के सहारे थे…
वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे…
पीछे पत्नी प्रतिभा और तीन मासूम बच्चे— आकांक्षा, प्रेम और प्रीतम को छोड़ गए हैं…
इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है
पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है…
थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह के अनुसार, परिजनों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments