लल्लन सिंह यादव संवाददाता
बिरनो. मधुर भाषी और व्यवहार कुशल नेता अवधेश राजभर को एक बार फिर जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों का उनके आवास पर तांता लगा रहा।
अवधेश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी राजनीतिक यात्रा बूथ अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, जिला पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उनकी पुनः नियुक्ति पर पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद राय, युवा नेता अनिल साहनी बिंद, शक्ति केंद्र संयोजक संजीवन राजभर, बूथ अध्यक्ष चंदन ठाकुर, युवा समाजसेवी रम्पू बिंद, संदीप बिंद, पूर्व बूथ अध्यक्ष जवाहर बिंद एवं टुनटुन बिंद सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन में और मजबूती आने की उम्मीद जताई है।
अवधेश राजभर पुनः बने भाजपा जिला महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर-
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
