Monday, May 25, 2026
HomeBlogभाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को जन-जन तक उपलब्धियां पहुंचाने का...

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को जन-जन तक उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान


जखनिया, गाजीपुर। आदित्य मैरिज हॉल जखनिया में 21 मार्च से चल रहे भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मार्गदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना आजादी के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और पार्टी की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर तक लगभग 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें “वैचारिक अधिष्ठान” और “संगठन की मजबूती” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव के प्रति अधिक जागरूक बनाता है। उन्होंने कहा कि जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी पार्टी की ताकत समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को नटराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, गर्वजीत सिंह, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह, मृदुला पांडेय सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रहने, भोजन, चाय-नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, राम रतन कुशवाहा, मंत्री नलनिश सिंह, उषा वनवासी, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, प्रशांत सिंह, चंद्रभान राजभर, कैलाश नाथ, विनय सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, झुन्ना सिंह, शैलू सिंह, अशोक चौहान, ओम प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लालजी गोड़ ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments