Thursday, March 26, 2026
HomeBlogआस्था, उत्साह और एकता का संगम: दुल्लहपुर में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा,...

आस्था, उत्साह और एकता का संगम: दुल्लहपुर में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


दुल्लहपुर गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुल्लहपुर बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक और भव्य श्रीराम शोभायात्रा, झांकी और जुलूस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया, जहां हर ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
शोभायात्रा की शुरुआत आकर्षक झांकियों के साथ हुई, जिसमें सबसे आगे सजे-धजे घोड़े और भव्य रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की मनोहारी झांकी विराजमान थी। इसके पीछे श्रद्धालुओं का विशाल बाइक जुलूस भगवा झंडों के साथ आगे बढ़ता रहा। डीजे पर बज रहे देशभक्ति और भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर कमला पांडे महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ दुल्लहपुर बाजार की महिला श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही, जिसने आयोजन को और भी भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा शिवपुरी मुहल्ला से प्रारंभ होकर गाजीपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए दुल्लहपुर बाजार, रेलवे क्रॉसिंग से चुरामनपुर स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। इसके उपरांत दुल्लहपुर स्टेशन पर भव्य पंडाल में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की विधिवत आरती की गई, जहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे मार्ग पर थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्रीराम शोभायात्रा के आयोजक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि यह यात्रा दुल्लहपुर बाजार सहित पूरे क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है और समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करती है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही इस भव्य आयोजन को सफल बनाया जा सका और उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश साहू, शिवनारायण प्रजापति, डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव, समाजसेवी श्याम लाल यादव, अनिल मद्धेशिया, प्रोफेसर अजय चौहान,अभिषेक चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, नीरज सिंह, चौरसिया महासभा के जिला अध्यक्ष दीपक चौरसिया, भाजपा नेता अशोक यादव, ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, कमलेश चौहान, राजन चौहान, परशुराम मौर्या, अजय विश्वकर्मा, लव वर्मा, सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवम उर्फ बिट्टू वर्मा, प्रधान हरिओम मद्धेशिया, बृजेश सोनकर, आदित्य गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, राजेश शर्मा, बंदना चौबे, पंकज वर्मा, गुड्डू सोनकर, सुनील मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, श्रवण जायसवाल, विजय यादव, संजीव चौरसिया, विजय उर्फ गुड्डू विश्वकर्मा, राजू जायसवाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments