Thursday, March 26, 2026
HomeBlogयूपी कॉलेज कांड: पीड़ित परिवार से मिले एमएलसी विशाल सिंह चंचल, 5...

यूपी कॉलेज कांड: पीड़ित परिवार से मिले एमएलसी विशाल सिंह चंचल, 5 लाख की सहायता व सख्त कार्रवाई का भरोसा

विशेष संवाददाता
गाज़ीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने आज जनपद गाजीपुर के विकास खंड देवकली अंतर्गत ग्राम दुबैठा पहुंचकर दिवंगत छात्र स्वर्गीय सूर्यप्रताप सिंह उर्फ पवन के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने परिजनों को इस दुखद घड़ी में ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की और कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री को परिवार की आर्थिक स्थिति से अवगत कराकर अतिरिक्त सहायता दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसके बाद शासन-प्रशासन लगातार सक्रिय है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments