Thursday, March 26, 2026
HomeBlogब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र ने दी जान, गांव में शोक; पुलिस जांच...

ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र ने दी जान, गांव में शोक; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता आनंद कुमार
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के चवर गांव में एक छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों ने बलिया जिले के एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और अवैध रूप से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चवर गांव निवासी वीरेंद्र यादव का छोटा बेटा आदित्य यादव लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह कुछ दिन पूर्व अपने पैतृक गांव आया हुआ था। घटना के समय वह घर पर अकेला था, जबकि उसके माता-पिता और भाई सोनभद्र में थे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर आदित्य का शव गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता वीरेंद्र यादव, जो सोनभद्र (कोल इंडिया) में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उन्होंने आरोप लगाया कि बलिया का एक युवक लगातार आदित्य को ब्लैकमेल कर रहा था। मानसिक दबाव के चलते आदित्य ने अपने बैंक खाते से कई बार उस युवक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कठोर कदम उठाया।
दो भाइयों में छोटे आदित्य की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सुशीला देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्लैकमेलिंग के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments