विशेष संवाददाता



ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में लगाई छलांग
घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, राहगीरों में अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दो लोगों के सवार होने की आशंका
गोताखोरों को बुलाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस मामले की जांच में जुटी, लापता लोगों की तलाश जारी
समाचार भारत
रमेश प्रसाद सोनी
गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास गंगा नदी पर बने हमीद सेतु पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और देखते ही देखते पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा में समा गई। हादसे को अपनी आंखों के सामने होते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही रजागंज चौकी इंचार्ज और सुहवल थानाध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दो लोगों के सवार होने की सूचना है, जो हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाबत रजागंज चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों को बुलाया गया है और नदी में गिरे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।बाइट- राजेश बहादुर- चौकी इंचार्ज रजागंज, कोतवाली गाजीपुर
