




मनिहारी (गाजीपुर)। क्षेत्र के मधुबन मनिहारी में मनिहारी ब्लॉक स्तरीय होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ अंशु के आवास पर गीत-संगीत और पारंपरिक फाग के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल उपस्थित रहे।
समारोह में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने मुख्य अतिथि का बुके, मोमेंटो और अबीर-गुलाल लगाकर जोरदार स्वागत किया तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग और होली गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को रंग और उमंग से भर दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने कहा कि जिले के सातों विधायकों पर अकेले एमएलसी विशाल सिंह चंचल भारी पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि एमएलसी चंचल गरीबों, मरीजों और जरूरतमंदों की लगातार मदद करते हैं और अपनी निधि से हटकर भी शासन स्तर से लोगों को सहायता दिलाने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मधुबन में जिस गर्मजोशी और भव्यता के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है, वह निश्चित रूप से यादगार रहेगा।
उन्होंने इशारों-इशारों में बसपा के एक बड़े नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जीवन की नाव डूबने से बेहतर है कि समय रहते सही सवारी चुन ली जाए। कुछ लोग खुद को किसानों का मसीहा बताते हैं और कई बार सांसद-विधायक भी रह चुके हैं, लेकिन एक ही सड़क पर हर वर्ष पैसा खर्च कराना उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।
वहीं एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने संबोधन में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और समाजसेवियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंच से खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह का स्वागत कराते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में अब लगभग तीन महीने शेष हैं। ऐसे में जिन ग्राम प्रधानों के विकास कार्य लंबित हैं या जिनका भुगतान अटका हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
एमएलसी ने पत्रकारों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और वे समाज की वास्तविक तस्वीर को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ अंशु को भावी ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, सादात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हकाडू सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख घूरा सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यूसुफपुर डॉ. भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप सिंह ‘मिंटू’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडेय, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष राम, अखिलानंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनिहारी तृतीया के प्रत्याशी कर्मवीर सिंह उर्फ सोनू, वीरेंद्र यादव, बबलू गुप्ता, नंदलाल यादव, जेपी यादव, राजेश्वर सिंह, रामाश्रय चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि बृजेश पाठक, गुड्डू प्रधान सहित करीब 97 जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन छपरी ग्राम प्रधान रितेश कुमार ने किया। समारोह के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारे और विकास की कामना
