Thursday, March 26, 2026
HomeBlog3.54 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

3.54 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

युसूफ खान विशेष संवाददाता
वाराणसी। Varanasi Cantonment Railway Station पर संयुक्त जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। Railway Protection Force, Government Railway Police और Crime Intelligence Branch की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3.54 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है और इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20503 Dibrugarh Rajdhani Express की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान टीम को दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से 2.215 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। यह सोना 116-116 ग्राम के 19 बिस्कुटों के रूप में था।
मामले का खुलासा करते हुए N. Kolanchi ने बताया कि बरामद सोना अफ्रीका से लाया गया था, जिसे तस्करी के जरिए पहले बांग्लादेश पहुंचाया गया और वहां से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में लाया गया। इसके बाद इसे राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र निवासी बालासोर और तेजस बालासाहेब पवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने की कीमत करीब 3.54 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल जीआरपी और अन्य एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments