Thursday, March 26, 2026
HomeBlogगैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त हुई पुलिस, भुड़कुरा कोतवाल ने इंडियन...

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त हुई पुलिस, भुड़कुरा कोतवाल ने इंडियन गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता

जखनिया (गाजीपुर)। क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भुड़कुरा कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने शुक्रवार देर शाम लगभग 8 बजे भुडकुंडा स्थित सदरी बाबा इंडियन गैस एजेंसी पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कोतवाल ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच की। उन्होंने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर शिकायत मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई जगहों पर गैस की आपूर्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने और संभावित कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया।
इस दौरान कोतवाल श्याम जी यादव ने एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने और पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सर्वानंद गिरी सहित अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments