सतेन्द्र विश्वकर्मा संवाददाता

मीरजापुर(पड़री)। जनपद मीरजापुर के थाना पड़री का क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाने तथा साफ-सफाई की स्थिति की गहन समीक्षा की। सीओ ने रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी पड़री प्रदीप कुमार सिंह सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
