Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारस्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर : बीडीओ बबिता सिंह

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बनें आत्मनिर्भर : बीडीओ बबिता सिंह

सतेन्द्र विश्वकर्मा संवाददाता

पड़री (मिर्जापुर)। विकासखंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रेरणा बैंक सखी, विद्युत सखी, समूह सखियों व एफएलसीआरपी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह और एडीओ आरडी महेंद्र कुमार पटेल ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की।
बीडीओ बबिता सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
एडीओ आरडी महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि समूह से जुड़ने पर सिलाई-कढ़ाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन, डेयरी व अन्य कार्यों के लिए बैंकों से रियायती ऋण की सुविधा मिलती है, जिससे महिलाएं “दीदिया लखपति” बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। बैठक में बीएमएम रीना देवी, अजीत बिंद सहित कई समूह सखियां मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments