Friday, March 6, 2026
Homeghazipurमन की बात’ के 130वें एपिसोड में लोकतंत्र सशक्त करने का संदेश,...

मन की बात’ के 130वें एपिसोड में लोकतंत्र सशक्त करने का संदेश, युवाओं से मतदाता बनने की अपील

चंदन वर्मा संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड जखनिया विधानसभा क्षेत्र के मंडल जखनिया द्वितीय अंतर्गत दुल्लहपुर बूथ संख्या 148 पर उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं मंडल उपाध्यक्ष मंजीत मद्धेशिया के आवास पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से आयोजित किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि जैसे ही कोई युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करे, उसे तुरंत स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘माय भारत’ के स्वयंसेवकों और युवाओं को पत्र लिखने का उल्लेख करते हुए उनसे अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित करें और नए मतदाताओं के जुड़ने को एक उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, बूथ अध्यक्ष रामजी वर्मा, सत्यम मद्धेशिया, विनीत वर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments