Friday, March 6, 2026
HomeBlogदुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


दुल्लहपुर (गाज़ीपुर)। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद मधेशिया तथा स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार सुमन द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देश के प्रति कर्तव्य, निष्ठा और भारत की आन-बान-शान की गरिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में ईमानदारी से योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और देश के प्रति सच्ची निष्ठा भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर सुभाष पांडे, विरसेन कुमार, विनोद मधेशिया सहित अन्य गणमान्य लोग एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments