गाजीपुर)। जखनियां ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और गांव-गांव स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कर्मचारियों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। इसके साथ ही संगठन के आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर सहमति बनी।
बैठक में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महामंत्री अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष हंसराज कुशवाहा तथा संप्रेक्षक लेखाकार धीरज कुशवाहा ने संगठन को मजबूत और विकासशील बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बीच भाईचारा और एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर संजय कुमार, चंद्रिका राम, शिवजी गुप्ता, संतोष कुमार, जगाधरी कुमार, श्याम नारायण कुमार सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
जखनियां ब्लॉक परिसर में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
